रतलाम की एक बेटी तो छत्तीसगढ़ में ज्वैलरी का आइपीओ लांच कर दिखाया तो रतलाम की एक बहू ने घर पर ही कारोबार को लाखों तक पहुंचा दिया। आर्थिक परेशानियों से थकने के बाद एक महिला ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया और अब अन्य को भी रोजगार दे रही है।
आर्थिक संबलता जरूरी इस मौके पद्मश्री से सम्मानित डॉ. लीला जोशी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए आर्थिक संबलता जरूरी है। महिलाएं इस पर 10 मिनट भी सोचें तो कदम आगे बढ़ेगे। एक्सपोर्टर आर्गेनाइजेशन की ऋशु मिश्रा, इसीजीसी के सुरेंद्र सोनी ने एक्सपोर्ट संबंधित जानकारियां दी। इस मौके डॉ सुनीता वाधवानी, शुभम बरडिया, सुरभि झालानी, दंत चिकित्सक दीपा खंडेलवाल एवं शिक्षिका गीता पोरवाल का सम्मान किया गया। मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव वरुण पोरवाल, राजेश मूणत ने भी संबोधित किया। संजय छाजेड़ ने स्वागत किया। संचालन अंशुल खंडेलवाल ने किया। आभार वीरेद्र पोरवाल ने जताया।
ज्वैलरी में बनाया मुकाम रतलाम के कुशल कोठारी की बेटी शुभम बरडिय़ा ने छत्तीसगढ़ के रायपुर मेे ज्वैलरी आईपीओ लांच किया है। यूके से बीए इन बिजनेस एडमिस्ट्रेशन किया। यूएसए के बाद मुंबई व सूरत से ज्वैलरी का कोर्स किया। इसके बाद वर्ष 2005 में 60 हजार की लागत से ज्वैलरी कारोबार में आई, जिसे अब लाखों का बना लिया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी सम्मानित कर चुकी है।
दो साल में कारोबार 10 लाख पर हर व्यक्ति शून्य से शुरू होने के बाद ही शिखर पर पहुंचता है। कुछ ऐसा ही रतलाम की झालानी परिवार की बहू सुरभि झालानी ने कर दिखाया है। सुरभि ने दो साल पहले (वर्ष 2020) में ऑनलाइन कारोबार की शुरुआत की। देश के साथ विदेश में भी अच्छा रेस्पोंस मिला। जीरो से शुरू कारोबार दो साल में 10 लाख के पार हो गया है।
फोटो-आरटी2665-सरिता वर्मा। महानगर में पहुंचा रहीं रतलामी सेव पति की मृत्यु के बाद परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी सरिता वर्मा पर आ गई थी। उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वर्ष 2012 में नमकीन का कारोबार शुरू किया। शुरुआत में खुले में बेचा और फिर पैकिंग के साथ। रतलाम के साथ ही मध्यप्रदेश व गुजरात के विभिन्न शहरों में अब डिमांड है। अब नजरें नमकीन के एक्सपोर्ट पर है।
56 साल की उम्र में भी उद्यमी का जज्बा बिचलावास निवासी 56 वर्षीय गायत्री सोनी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आचार, शर्बत सहित कई चीजें बना रही है। कई शहरों में इनका प्रोडक्ट पहुंच रहा है। अब पूरे देश में इसके फैलाव की दिशा में कार्य कर रही हैं।
