#Ratlam देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रतलामPublished: Oct 12, 2022 10:56:50 am
बरवड़ रोड सिटी फोरलेन पर रात को हुआ हादसा, गंभीर घायल को ले गए थे मेडिकल कॉलेज


#Ratlam देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
रतलाम. रफ्तार की वजह से लोगों की जान जा रही है। पुलिस तेज रफ्तार वालों पर कार्रवाई कर रही है लेकिन फिर भी लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार की रात को बरवड़ रोड सिटी फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने साइकिल चालक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गंभीर घायल हो गया। बाद में उसने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में दम तोड़ दिया। पुलिस अब उसका शव जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवा रही है। अज्ञात वाहन कौन सा था और कौन चला रहा था फिलहाल पता नहीं चल पाया है।