scriptतमिलनाडुः 4 मछुआरों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार | Srilankan Navy Arrested 4 Fisherman From Tamil Nadu | Patrika News

तमिलनाडुः 4 मछुआरों को श्रीलंका ने किया गिरफ्तार

Published: Apr 07, 2016 01:56:00 pm

Submitted by:

Abhishek Tiwari

आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका की अदालतों ने हाल ही हिरासत में लिए गए 96 अन्य
भारतीय मछुआरों को पिछले दो दिनों में रिहा कर दिया है जो अब घर लौट सकते
हैं

Fisherman

Fisherman

रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने जलक्षेत्र के कथित उल्लंघन पर तमिलनाडु के चार मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और लगभग 20 नौकाओं के मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए। रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष एस एमेरिते ने कहा कि इस क्षेत्र के मछुआरे कल 396 यांत्रिक नौकाओं के साथ समुद्र में गए थे।

उन्होंने बताया कि उनमें से ज्यादातर मछुआरे कच्चातीवू के पास मछली पकड रहे थे कि तभी वहां श्रीलंकाई नौसैनिक पहुंच गए। उन्होंने मछुआरों से वहां मछली न पकडने की बात कहते हुए करीब 20 नौकाओं के कथित तौर पर जाल नष्ट कर दिए। इसके बाद वे तट पर लौट आए। इस बीच, बीती रात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकडने को लेकर चार मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। एमेरिते ने बताया कि मछुआरे श्रीलंका में नेदुंतीवू के पास मछली पकड रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को कंगेसंतुरई ले जाया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में श्रीलंका की अदालतों ने हाल ही हिरासत में लिए गए 96 अन्य भारतीय मछुआरों को पिछले दो दिनों में रिहा कर दिया है जो अब घर लौट सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो