Tomato Pickle Recipe : अचार की बात की जाए तो भारत के हर क्षेत्र में कई तरह के अचार बनाकर खाए जाते हैं जिनका स्वाद गजब का होता है। भारत के लगभग प्रत्येक घर में अलग-अलग चीजों से अचार तैयार किए जाते हैं। अचार के बिना भोजन का स्वाद अधूरा लगता है। इसीलिए हम आपको को एक अनोखी अचार रेसिपी बता रहे हैं। यह टमाटर का अचार बनाने की झटपट रेसिपी है जिसके तहत आप तुरंत अचार तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी से Tomato Pickle टमाटर, सरसों, जीरा, मेथी दाना, नमक, लाल मिर्च पाउडर से तैयार किया जाता है। यह अचार दक्षिण भारत में बहुत ही फेमस है जिसको गोज्जू कहा जाता है। इसका स्वाद ऐसा होता है कि देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। इस विधि से बनाए गए Tomato Pickle को आप कई महीनों तक संभाल कर रख सकते है क्योंकि वो जल्दी खराब नहीं होता। तो आइए जानते हैं कि घर पर ही इंस्टेंट टमाटर का आचार तैयार करने की सरल विधि।