यूं बनाएं सबसे पहले टमाटर को मध्यम आकार में काट लें। तेल गरम करके जीरा-राई डालें। चटकने पर हींग व करीपत्ते डालें। अब मसाले व तिल पाउडर डालकर थोड़ी देर चलाएं (3 से 4 सेकंड)। गुड़ व इमली का पेस्ट और 1/2 प्याला पानी डालकर थोड़ा भूनें। अब टमाटर डालकर सब्जी पका लें। टमाटर के पक जाने पर परोसते समय सेव व बारीक कटा हरा धनिया मिला दें।