रिलेशनशिप

खुशहाल प्रेमी जोड़े कभी नहीं करते हैं ये 4 काम

रिश्ता बनाना बहुत आसान है लेकिन उसे एक खुशहाल रिश्ता बनाना बहुत मुश्किल होता है।…जानिए, खुशहाल रिश्ते के लिए कभी न करें ये बातें-

Oct 10, 2015 / 05:06 pm

भूप सिंह

love express

रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए क्या करना चाहिए ये तो सभी बताते हैं लेकिन क्या नहीं करना चाहिए ये जानना बहुत जरूरी होता है। कई प्रेमी जोड़े ऎसा कर बैठते हैं जिससे उनके रिश्ते में दरार आ जाती है। अगर आपको ये पता चल जाए कि रिश्ते को स्मूदली चलाने के लिए ये नहीं करना चाहिए तो रिश्ते को संभाला जा सकता है। रिश्ता बनाना बहुत आसान है लेकिन उसे एक खुशहाल रिश्ता बनाना बहुत मुश्किल होता है। ऎसे में आप चाहें तो इन बातों से परहेज करके अपने रिश्ते को काफी हद तक संभाल सकते हैं-

खुशहाल रिश्ते के लिए कभी न करें ये बातें-

1. अपने रिश्ते की तुलना किसी और से न करें
अपने रिश्ते को ख्खुशहाल और मजबूत बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने रिश्ते की तुलना किसी और से न करें। इससे आपके संबंध सुधरने के बजाय बिगड़ सकते हैं।

2. एक-दूसरे को दोष न दें
समझदार कपल ही एक खुशहाल जोड़ा बन सकता है। लड़ाई हर जगह होती है। कुछ लोग झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर दोष डालने लगते हैं ऎसा करने से आपका रिश्ता कमजोर बन सकता है। किसी एक को दोष देने के बजाय दोनों अपनी गलती पर विचार करें।

3. अपनी समस्यओं को दूसरों के सामने न रखें
समझदार जोड़े कभी भी अपनी समस्याओं को दूसरों के सामने नहीं रखते। चाहे वो परिवार के सदस्य ही क्यों न हों वे अपनी हर समस्या को आमने-सामने बैठकर सुलझाने में यकीन रखते हैं।

4. एक-दूसरे का दिमाग पढ़ने की कोशिश न करें
खुशहाल जोड़ें सच्चाई में यकीन करते हैं। वे अपने से कयास नहीं लगाते हैं। कयास लगाने से बेहतर है कि एक-दूसरे के आमने-सामने बैठकर सच्चाई पूछ लें। ऎसा करने से दोनों के बीच गलतफहमी होने की गुंजाइश बहुत कम हो जाएगी।

Home / Relationship / खुशहाल प्रेमी जोड़े कभी नहीं करते हैं ये 4 काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.