script“50 शेड्स ऑफ ग्रे” करवा सकती है आपका ब्रेकअप | 50 Shades of Grey can lead you to break up | Patrika News
रिलेशनशिप

“50 शेड्स ऑफ ग्रे” करवा सकती है आपका ब्रेकअप

पिछली कुछ डेट्स के टेडीबीयर और चॉकलेट्स से चल रहा काम भी तुलना में बेकार हो जाएगा

Mar 07, 2015 / 02:39 pm

प्रियंका चंदानी

इ. एल. जेम्स की बहुचर्चित फिल्म 50 शेड्स ऑफ ग्रे को भारत में रिलीज होने से पूरी तरह से बेन कर दिया गया है। फिल्म 2 घंटे की अमरीका में रिलीज होने के बाद भारत में इसमें आपत्तिजनक दृश्य होने के कारण फिल्म के बहुत सारे दृश्यों को एडिट किया गया था। लेकिन लगता है कि अभी भी भारतीय सेंसर बॉर्ड को फिल्म की रिलीज पर आपत्ति है।

यदि आपने इ. एल. जेम्स की किताब 50 शेड्स ऑफ ग्रे पढ़ी हो तो आपको याद होगा की इस किताब को भी आप सबके सामने नहीं पढ़ सकते। किताब में कई ऎसे शब्द है जिन्हें समझने के लिए आपको गूगल का रास्ता देखना पड़े, ऎसे में फिल्म तो दूर की बात है। वैसे इस बात का मतलब यह नहीं है कि हम किताब या फिल्म के खिलाफ है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद शायद यंग जनरेशन के हर लड़के लड़की का मन होगा की यह फिल्म रिलीज हो और वह उसे अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के साथ देखें।

बहरहाल अगर बात करें फिल्म के रिलीज और बेन के बारे में तो काफ ी हद तक यही सही है कि फिल्म रिलीज नहीं हो। सबसे पहले तो 125 मिनट की फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी हैं। अब यह फिल्म आधी रह गई है। अब शायद ही कोई ऎसी फिल्म देखना चाहेगा जिसमें पुरानी फिल्मों की तरह हीरो हीरोइन को नहीं दिखाकर दो फूलों में प्रेम दिखाया जाए।

फिल्म की थीम मुख्यतया बीडीएसएम के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दो युवा अपने प्यार को जताने के लिए बीडीएसएम का सहारा लेते हैं लेकिन प्यार जताने का यह तरीका इतना आसान भी नहीं है। किताबी स्क्रि प्ट के अनुसार लड़की को लड़का चेन से बांध देता है और उस पर लेदर के कोड़े चलाता है। चूंकि भारतीयों को जुगाड़ में पीएचडी है, यहां लेदर के कोड़े और चायनीज चेन के बदले बेल्ट और हथकडियों का इस्तेमाल किया जाएगा। ऎसे में इस बात की संभावना अधिक है ç क यह आगे चलकर घरेलू हिंसा का रूप ले ले क्यूंकि फिल्म को देखने के बाद कई कपल इस तरीके को जरूर एक्सपेरिमेंट करना चाहेंगे और यही कई रिश्तों के टूटने का कारण भी बनेगा।

हमारे देश के लड़के जो अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन उसे महंगे गिफ्ट देने में असमर्थ हैं। वह सबसे ज्यादा मुसीबत में पड़ सकते हैं। फिल्म देखने के बाद किसी रेस्टोरेंट का बिल देने से शायद आपकी गर्लफ्रेंड खुश नहीं हो। फिल्म और किताब का हीरो क्रिश्चियन ग्रे अपनी गर्लफ्रेंड ऎनास्टासिया को पहली तीन डेट्स के दौरान मेक बु क, ब्लेकबेरी, और ऑडी कार गिफ्ट में देता है। साथ ही अपनी दूसरी डेट पर वह ऎनास्टासिया को पर्सनल हेलिकॉप्टर से दूसरे शहर की सैर करवाने लेकर जाता है। एक आम युवा, खास तौर पर मध्यमवर्गीय (एलिट क्लास भी) भारतीय युवा ऎसा नहीं कर सकता। लड़कों के लिए तो यही बेहतर होगा कि वे अपनी गर्लफ्रेंड को यह फिल्म दिखाने नहीं लेकर जाएं। क्योंकि ऎसा होने के बाद आपकी गर्लफ्रेंड को आप में और क्रिश्चियन ग्रे में तुलना करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। ध्यान रखिए इसके रिजल्ट अच्छे नहीं होंगे। आप पिछली कुछ डेट्स के दौरान टेडीबीयर और चॉकलेट्स से काम चला रहे थे लेकिन वह भी इस तुलना में बेकार हो जाएगा। धीरे-धीरे आपका ब्रेकअप पक्का है।

Home / Relationship / “50 शेड्स ऑफ ग्रे” करवा सकती है आपका ब्रेकअप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो