scriptआखिर पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं | 6 Things Women Want Most in a Man | Patrika News

आखिर पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं

Published: Nov 18, 2015 10:46:00 pm

दुनिया भर के पुरुषों को आज तक यह समझ नहीं आया आखिर उनसे महिलाएं क्या चाहती हैं

Relationship

Relationship

दुनिया भर के पुरुषों को आज तक यह समझ नहीं आया आखिर उनसे महिलाएं क्या चाहती हैं। पुरुष महिलाओं को खुश रखने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते। तब भी कई मौके ऐसे आते हैं कि वह समझ नहीं पाते कि उनको क्या पसंद है। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले अधिक रहस्यमयी होती हैं। इसीलिए महिलाओं को ऐसा हमसफर चाहिए होता है जो उनकी बात कहे बिना ही समझ जाएं। आइए जानें, आखिर पुरूषों से क्या चाहती हैं महिलाएं-
पुरुषों की समझदारी
ज्यातर महिलाएं आमतौर पर पुरूषों में कुछ चीजों को तलाशती हैं जैसे- पुरुषों का भोलापन, पुरूषों की समझदारी और सोचने की शक्ति। महिलाओं को अधिकतर वहीं पुरूष पसंद आते हैं जो महिलाओं का सम्मान करें और मन में भेदभाव की भावना न रखें।
अधिक प्यार करने वाला पुरुष
ज्यादातर महिलाएं बहुत भावुक होती हैं इसीलिए अकसर महिलाएं अपने पार्टनर से सपोर्ट की उम्मीद करती है। महिलाएं अधिकतर संवेदनशील और अधिक प्यार करने वाले पुरूषों को ही पसंद करती हैं। ज्यादातर महिलाएं ऐसा हमसफर चाहतीं जो उन्हें समझें और उनके काम को इज्जत दें।
अधिक समय देने वाला
आमतौर पर महिलाएं ऐसे पुरूषों को अधिक पसंद करती है जो प्यार भरी बातचीत करें और उनको समय दें। महिलाओं को डेटिंग करना पसंद होता है, ऐसे में वो बाहर घूमने-फिरने और डेटिंग करने वाले पुरूषों को अधिक पसंद करती है।
सरप्राइज देेने वाला
बहुत सी महिलाएं अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करती हैं, लेकिन महिलाएं ये चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए कुछ खास करें। महिलायें हमेशा उम्मीद करती हैं कि उनका पार्टनर उनको सरप्राइज दें या फिर कोई सरप्राइज प्लान करें।
उनके फैसलों में उसका साथ देने वाला
हर महिला एक ऐसा पार्टनर चाहती है जो उसकी बात को समझे और उसके फैसलों का सम्मान करें। कोई भी महिला अपने जीवन में ऐसे पुरुष को नहीं चाहती जो अपना फैसला उस पर थोपना चाहता है।
मैच्योर पुरुष 
यह बात सही है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा मैच्योर होती हैं। लेकिन यह सोचना कि हर महिला ही पूरी जिंदगी एक मां की तरह आपको सीख देती रहेगी, सही नहीं है। एक महिला को ऐसा साथी चाहिए होता है जो मैच्योर हो, शांत हो और बहुत ही नियंत्रण में रहने वाला हो। एक महिला को मैच्योर पार्टनर पसंद होता हैं जो उसे संभाल पाए और उसका ख्याल रख पाए।

1. महिलाओं को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता हैं, इसीलिए उन्हें ऐसे पुरूष अधिक पसंद आते हैं जो मौके की नजाकत देखते हुए उनकी तारीफ किए बिना नहीं भूलते।

2. कुछ महिलाएं ऐसे पुरूषों को बहुत अधिक पसंद करती हैं जो महिलाओं की आजादी के पक्षघर हो महिला के साथ होने के बावजूद उनके जीवन में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

3. बहुत सी महिलाओं को ऐसे पुरूष बहुत अच्छें लगते हैं तो समय की नजाकत को समझते हो और उनका सेंस ऑफ ह्ययूमर अच्छा हो।

4. महिलाओं को बहुत अधिक झगडालू पुरूष पसंद नहीं जो बात-बात पर झगड़े और बात की तह तक जाने से पहले ही यथास्थिति को खराब कर दें।

5. महिलाओं को अंहकारी और पुरूष होने के अहम वाले पुरूष बिल्कुल पसंद नहीं आते।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो