7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को बनाना सिखाएं ब्यूटीफुल गिफ्ट बास्केट, मजबूत करें अपना रिश्ता

आप इसे अगर बच्चों के साथ मिलकर बनाएंगे तो इससे आपका बच्चों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 06, 2018

basket

basket

परी कथा की तरह कलरफुल बास्केट घर में भी अब आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे आप घर में सजा भी सकती हैं या चाहें तो इसमें चॉकलेट व गिफ्ट्स रख कर किसी खास को भेंट भी कर सकती हैं। आप इसे अगर बच्चों के साथ मिलकर बनाएंगे तो इससे आपका बच्चों के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा।

जरूरी सामान

ए4 साइज में एक कलर पेपर शीट, कार्डबोड का टुकड़ा, कैंची, पेंसिल, फ्लावर्स बनाने के लिए वहाइट पेपर, ग्लू स्टिक, सजावट के लिए मोती

यूं बनाएं

सब से पहले पेपर को बीच से मोड़ कर कैंची से दो बराबर हिस्सों में काट लें। पेपर के दोनों हिस्सों में से 6 बराबर साइज के टुकड़े काट लें। सभी टुकड़ों में साड़ी की तरह पतली-पतली प्लीट्स बना लें। इन्हें ग्लू से आपस में जोड़ लें और गोल आकार देकर दोनों सिरों को ग्लू लगाकर जोड़ दें। बास्केट का बेस बनाने के लिए कार्डबोर्ड का एक गोलाकार टुकड़ा काटें। एक 4ङ्ग4 सेंटीमीटर के कलर पेपर पर इस गोल बेस को रखें और पेंसिल से निशान लगाकर काटें और बेस पर चिपका दें। तैयार बेस के किनारे से थोड़े अंदर की तरफ ग्लू लगाते हुए पेपर्स से बनाया गया यह प्लीटिड राउंड शेप बास्केट ढांचें को किनारे से इस पर मजबूती के साथ चिपकाते जाइए।

हैंडल बनाने के लिए

कार्डबोर्ड की 2 सेंटीमीटर चौड़ी स्ट्रिप काटें। 4 सेंटीमीटर के साइज में कलर पेपर की भी दो स्ट्रिप काट लें। दोनों पेपर स्ट्रिप्स को कार्डबोर्ड की 2 सेंटीमीटर चौड़ी स्ट्रिप पर लंबाई में चिपकाएं। हैंडल के सिरे बास्केट में चिपका दें।

यूं बनाएं फ्लावर्स

प्लेन वहाइट पेपर के 4.5 बाई 4.5 के 9 टुकड़े काट लें। फिर 5.5 बाई 5.5 के तीन टुकड़े काट लीजिए। प्रत्येक पेपर के टुकड़ों को तीन बार मोड़ कर वी का शेप दें व बीचों बीच गोल निशान लगाएं और पत्तियों का आकार देकर काटें। इन्हें हैंडल पर चिपका दें। मोती लगाकर सजाएं।