scriptसेक्स संबंधी इस सवाल को गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढते हैं लोग | People who are most likely to find this question related to sex on Goo | Patrika News

सेक्स संबंधी इस सवाल को गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढते हैं लोग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 09, 2017 05:29:27 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

एक सर्वे के मुताबिक गूूगल पर सेक्स से संबंधित इस चीज को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है…

porn
नई दिल्ली। हमें कुछ भी जानना होता है हम गूगल करते हैं। कुछ समझ नहीं आता गूगल करते हैं। कुछ हिस्ट्री या कोई भी चीज की जानकारी लेनी हो गूगल करते हैं। कह सकते हैं कि आज के जमाने हम अपनी हर समस्या के लिए गूगल पर निर्भर हैं। फिर चाहे छोटे से छोटा सवाल हो या बड़ा। ज्यादातर लोगों का यह मानना है कि गूगल के पास सभी सवालों का जवाब होता है। अक्सर लोग सेक्स से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए गूगल करते हैं। गूगल पर सेक्स से संबंधित हर तरह की जानकारी से भरी पड़ी है। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेक्स से संबंधित वह कौन सा सवाल है जिसे गूगल पर लोग सबसे ज्यादा खोजते हैं।
porn
अगर इस रिसर्च की माने तो गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा जाने वाला सवाल है कि ‘जी स्पॉट कहां होता है?’ इस पर गूगल बताता है कि जी-स्पॉट वजाइना में 2-3 इंच अंदर होता है। वहीं यह भी माना जाता है कि इस पार्ट को उत्तेजित करने पर अत्यधिक तीव्र ऑर्गज्म हासिल किया जा सकता है। हालांकि इस बात में गूगल बिल्कुल सही नहीं है। कुछ महिलाओं में जी-स्पॉट को उत्तेजित करने पर आनंद प्राप्त नहीं होता।
अब इस बात तो सचमुख पुख्ता किया गया कि क्या सचमुच होता है ये स्पॉट? इस पर कुछ फ्रेंच वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च को गलत बताया। इस कॉन्फ्रेंस की आयोजक सिलवेन मिमोन ने कहा कि 60 प्रतिशत महिलाओं में जी-स्पॉट होता है और उसे सिर्फ खोजने की जरूरत होती है।
जी-स्पॉट के बाद जो सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल है वह है कि किसी महिला को ऑर्गज्म कैसे महसूस कराया जाए? हर्प्स यानी दाद से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? गुप्तांग के मस्से को कैसे हटाया जाए? प्राइवेट पार्ट का साइज कैसे बढ़ाया जा सकता है? इत्यादि।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो