scriptWeird Relationship: दंग रह जाएंगे महिला द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने से पहले रखी गई मांग को सुनकर | Relationship Contract Between Boyfriend And Girlfriend | Patrika News

Weird Relationship: दंग रह जाएंगे महिला द्वारा बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर जाने से पहले रखी गई मांग को सुनकर

locationनई दिल्लीPublished: Sep 10, 2021 08:38:26 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Weird Relationship: किसी रिश्ते को कॉन्ट्रैक्ट की तरह चलाना आपको अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन इस महिला द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को दिया गया रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट शायद उसकी नजर में रिश्ते को चलाने का एक उपाय है।

contract.jpg

नई दिल्ली। Weird Relationship: हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर कहा करते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। लेकिन वर्तमान में कई कई लोगों ने रिश्तो को मजाक समझ लिया है। जब मर्जी होती है किसी से भी रिश्ता बना लेते हैं और जब मन भर जाता है तोड़ भी देते हैं। आपने आज तक किसी मकान, जमीन आदि के कॉन्ट्रैक्ट के बारे में ही सुना होगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में एक महिला ने अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट ही बना दिया।

दरअसल एक मामला सामने आया है कि एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ रिश्ते में आने से पहले उसे अपनी मांगों की लंबी-चौड़ी सूची थमा दी। और यह कोई ऐसी-वैसी सूची नहीं है बल्कि ऐसा रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट है जो उनके रिश्ते को बांधे हुए रखेगा। आइए जानते हैं कि वास्तव में पूरा माजरा है क्या।

बात यह है कि एनी राइट नामक 21 वर्षीय युवती युवती का इससे पहले एक रिश्ता सफल नहीं रहा और जब वह उस रिश्ते से बाहर आई तो फिर से उसे किसी नए रिश्ते में बंधने में डर लग रहा था। इसी दौरान पिछले वर्ष अक्टूबर में उसकी मुलाकात 23 वर्ष के माइकल हेड से डेटिंग एप टिंडर पर हुई। अपने पिछले खराब रिश्ते के कारण एनी चाहती थीं कि माइकल से उनका रिश्ता बेहतर और सफल हो। जिस कारण से उसने माइकल के साथ रिश्ता बनाने से पहले उसे 17 पेजों का एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट दिया।

इस कॉन्ट्रैक्ट में एनी ने लिखा कि जब भी वह दोनों डेट पर जाएं तब माइकल ही उसका भुगतान करें, महीने में दो बार उसे फूल तोहफे में दे तथा माइकल सप्ताह में 5 बार वर्कआउट करे। एनी ने बताया कि उन दोनों ने यह निश्चय किया है कि वह अपने रिश्ते को टर्म्स और कंडीशन में बांधेंगे।

 

gifting_flowers.jpg

यह भी पढ़ें:

एनी राइट रिस्क मैनेजमेंट की छात्रा है और माइकल लॉ के छात्र हैं। एनी ने बताया कि वो रिश्तों में आने वाली किसी भी समस्या को उसी तरह हल करेंगे जैसे किसी व्यवसाय के क्षेत्र में बिजनेस पार्टनर अपने मसले का हल निकालते हैं।

इसके अलावा इस रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट की सबसे बड़ी बात है कि दोनों कभी भी एक दूसरे पर आरोप नहीं लगाएंगे, क्योंकि समस्याएं दोनों की तरफ से हो सकती है। आप ही हैरानी वाली बात यह है कि यह जोड़ा साल के आखिर में एक मीटिंग रख कर यह तय करते हैं कि साल भर उनका रिश्ता कैसा रहा। जिससे वह अपने रिश्ते में चीजें सुधार कर उसे बेहतर बना सके।

 

relation_contract.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो