scriptडेटिंग के 5 नुस्खे जो कभी नहीं होते फेल | Top 5 Dating Tips for Men, to get succes in love affair | Patrika News

डेटिंग के 5 नुस्खे जो कभी नहीं होते फेल

Published: Sep 28, 2015 04:45:00 pm

हर लड़के का ख्वाब होता है कि उसकी एक खूबसूरत सी गर्लफ्रेंड हो, जानिए ऎसे 5
नुस्खे जो कभी नहीं होते फेल

relations-6

relations-6

हर लड़के का ख्वाब होता है कि उनकी एक खूबसूरत सी गर्लफ्रेंड हो जिसके साथ वह घूम सकें। लड़की पटाने की कोशिश तो लगभग सभी करते हैं लेकिन बहुत कम लोग इसमें सफल होते हैं। कुछ लड़के लड़कियों को डेट पर ले जाते हैं लेकिन वहां जा कर भी उनको निराशा ही हाथ लगती है। जानिए ऎसे 5 सुझाव जो कभी फेल नहीं होंगे-

1. उसे चिढ़ाओ-अगर आप लड़की को चिढ़ाते हैं तो उससे यह पता चलता है कि वह लड़की आपकी बातों पर ध्यान दे रही है कि नहीं परन्तु ध्यान दें इसमें कुछ भी भद्दा नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर चिढ़ने में मजा आएगा तो ही लड़की आपकी तरफ आकर्षित होगी।

2. पूर्वानुमान-पूर्वानुमान से मतलब है किसी भी परिस्थिति का पहले से ही आकलन करना। इसके लिए कुछ कहने से पहले लोगों के बारे में जान लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि कौनसी बात आपके गर्लफ्रेंड लिए सही है।

3. झूठी कहानी गढिए-लड़की को अपने साथ बातचीत में शामिल करने के लिए उससे एक कहानी बताएं। भले ही वह झूठी कहानी क्यों ना हो। कहानी बनाने के लिए आपके द्वारा पढ़ी गई सभी नॉवेल या किताबों का इस्तेमाल करना पड़े तो उसका भी प्रयोग करें। स्कूल में घटित घटना को भी रोमांचक ढंग से सुनाएं।

4. विश्वास के साथ हास्य मिक्स करें- एक लड़के के बारे में जिन दो चीजों पर एक लड़की सबसे ज्यादा ध्यान देती है वह हास्य और विश्वास होती है। अत: इन दोनों के मिश्रण को अपनी सफलता की कुंजी बनाएं। मजेदार बातें करें लेकिन एक दायरे के अंदर। इससे आप अप्रत्याशित बन जाते हैं और आप पर लोग ध्यान देते हैं।

5. जानिए कैसे रिश्ते बनते है- रिश्तों में प्रगति लाने से पहले यह जरूरी है कि आप जानें कि रिश्ते कैसे बनते हैं। रिश्ते बनाना एक दिन का खेल नहीं है। रिश्ता बनाने के लिए हमें एक समय लगता है अत: हमें मालूम होना चाहिए कि प्रत्येक स्तर में कितना समय लगता है। इससे आप को पता चल जाएगा कि एक महिला को क्या चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो