धर्म और अध्यात्म

Rashifal जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal In Hindi…

Apr 12, 2018 / 08:57 am

Deovrat Singh

Aaj ka rashifal in hindi

मेष
आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा।
वृष
निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे।

मिथुन
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क
कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मन चाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

सिंह
भवन भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
कन्या
किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं।

तुला
दूसरों के सुखों को देखकर स्वयं दु:खी न हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। व्यापार में ऊतार-चढ़ाव बना रहेगा।
वृश्चिक
मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।

धनु
दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी।
मकर
धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

कुंभ
परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें।
मीन
पूर्ण नीति से किए काम आप के अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। Aaj ka Rashifal In Hindi

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Rashifal जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.