scriptAaj Ka Rashifal : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, भूलकर भी न करें ये कार्य | Aaj Ka Rashifal in hindi 15 february rashifal | Patrika News

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, भूलकर भी न करें ये कार्य

Published: Feb 15, 2018 09:12:59 am

Submitted by:

Deovrat Singh

Aaj Ka Rashifal : अमावस्या तिथि रात्रि 2.35 तक, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जाएगी। अमावस्या व शुक्ल प्रतिपदा दोनों तिथियों में शुभ…

aaj ka rashifal

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal : अमावस्या तिथि रात्रि 2.35 तक, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रारम्भ हो जाएगी। अमावस्या व शुक्ल प्रतिपदा दोनों तिथियों में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। अमावस्या तिथि में स्नान, दान, पुण्य, पितृकर्म आदि शुभ कहे गए हैं। नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रात:7.31 तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है। दोनों ही ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। जिनमें समयादि शुद्ध हो और तिथि शुभ हो तो देवकार्य, वास्तु, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा, वाहन क्रय करना, जनेऊ व विद्यादि कार्य शुभ होते हैं। पर अभी समय व तिथि दोनों ही शुभ नहीं है।
मेष
आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडम्बरों से दूर रहें अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दे। संतान के रुके व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा।
वृष
आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजी खर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

मिथुन
आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।
कर्क
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग ? हैं। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्य व्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करे।
सिंह
अपनी सोच को बदलें। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

कन्या
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।
तुला
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

वृश्चिक
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।
धनु
लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें। यात्रा संभव।

मकर
आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।
कुम्भ
जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध
न करें।

मीन
आज दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा। आज जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो