आज बना सौभाग्य योग, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत
अपनी मेहनत और लग्न से सफल होंगे। राजनीति में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है।

आयुष्मान नामक योग रात्रि १.५१ तक, तदुपरान्त सौभाग्य नामक शुभ योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। रात्रि १.२२ से कुमार योग नामक शुभ योग है।
मेष
अनजाने में हुई गलती से विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके हानि लाभ के बारे में सोचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरूरी अनुबंध पर देखकर हस्ताक्षर करें।
वृषभ
समय पर काम करना सीखें। काम को टाले नहीं। मित्रों की आर्थिक सहायता करनी होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है।
मिथुन
इधर की उधर करना बंद करें। सभी से व्यवहार खराब न करें। शत्रु भय बना रहेगा। मौज मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल होंगे। परिवार में विवाद न करें।
कर्क
अपनी मेहनत और लग्न से सफल होंगे। राजनीति में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है। धैर्य से काम करें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धर्म कर्म में समय बीतेगा।
सिंह
नई कार्यप्रणाली से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। निजी कार्यों में भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कन्या
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। संतान के विवाह प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर अचानक लाभ संभव है।
तुला
परिवारजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय व कारोबार मनोनुकूल रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने वाले हैं। कर्ज लेने की प्रक्रिया में आ रहे अवरोध समाप्त होंगे।
वृश्चिक
आपकी व्यवहार कुशलता से लोग आपसे जुडऩा चाहेंगे। परिवार में नियमों की अवहेलना हानि पहुंचाएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
धनु
आलस हावी रहेगा। कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। विवादों को टालें। व्यय वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार से तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
मकर
पुराने मित्र मिल सकते हैं। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-परिवार में अनुकूल वातावरण रहेगा। नए राजनीतिक संबंध बनेंगे। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
कुम्भ
बोलने से पहले सोचें, फिर बोलें। कारोबार में नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, जो लाभदायक रहेगी। अनाज में निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। अपनों से मनमुटाव संभव है।
मीन
दिन की शुरुआत में ही क्रोध रहेगा। स्वयं पर नियंत्रण रखें। धर्म में रुचि रहेगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर विवेक से कार्य करें। शत्रु शांत रहेंगे। आपकी गलती के कारण भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Religion and Spirituality News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi