scriptआज बन रहा विष्कुंभ नमक अशुभ योग, आज का दिन इन 3 राशियों को छोड़ सभी के लिए मुश्किल भरा रहेगा | aaj ka rashifal in hindi today 4 January horoscope | Patrika News

आज बन रहा विष्कुंभ नमक अशुभ योग, आज का दिन इन 3 राशियों को छोड़ सभी के लिए मुश्किल भरा रहेगा

Published: Jan 04, 2018 09:15:26 am

Submitted by:

Deovrat Singh

aaj ka rashifal in hindi : आज विष्कुंभ नमक अशुभ योग, आज का दिन इन 3 राशियों को छोड़ सभी के लिए मुश्किल भरा रहेगा

rashifal

aaj ka rashifal in hindi

मेष
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

वृष
नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।
मिथुन
अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा।

कर्क
जमींन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।
सिंह
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

कन्या
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। यात्रा होगी। मकान दुकान बदलने के योग ? बन रहे हैं।
तुला
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है।

वृश्चिक
आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क कर रहे।
धनु
निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर है। अपने आप पर आप को भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर
मन की बात हर किसी को बताने से बचे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

कुम्भ
किसी को नुकसान पहुंचाने से बचे। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मीन
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो