मेष राशि: इस राशि के लोग किस्मत वाले माने जाते हैं। क्योंकि इन्हें इनकी मेहनत का फल जरूर मिलता है भले ही इसमें समय लगे। ये कभी असफल नहीं होते। इनकी खासियत ये होती है कि ये बिना थके घंटों काम कर सकते हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा मानी जाती है। इनकी सिक्सथ सेंस पावर काफी तेज होती है।
कर्क राशि: इस राशि के लोग बेहद बुद्धिमान, चतुर, कर्मशील और मेहनती होते हैं। ये जिस काम को करने की धुन पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इन्हें आजीवन धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। इनकी सिकस्थ सेंस पावर काफी अच्छी होती है जो इन्हें जीवन में सफलता दिलाने का काम करती है।
मकर राशि: इस राशि के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती और कर्मशील होते हैं। जिसकी वजह से इन्हें हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा मानी जाती है। जिस वजह से इन्हें हर काम में भाग्य का खूब साथ मिलता है। इनकी सिक्सथ सेंस पावर भी काफी तेज होती है।
मीन राशि: इस राशि के लोग अपने काम से काम रखते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोच रही है या कह रही है इन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं होता। ये अपनी ही दुनिया में खुश रहते हैं। इन पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहता है। इनकी छठी इंद्रिय काफी तेज होती है। इन राशियों के लोगों से दुश्मनी लेना पड़ सकता है भारी, रहें सावधान
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)