वृषभ राशि: इस राशि के लोगों पर शुक्र देव का प्रभाव रहता है। इन लोगों को प्रेम तो बहुत जल्दी हो जाता है। लेकिन ये अपनी बात कहने से घबराते हैं। दिल की बात को जुंबा तक लाने में इन राशि वालों को समय लगता है। इन्हें एक अलग सा ही भय सताता रहता है। जिस वजह से इन्हें कई बार बाद में पछताना पड़ता है।
सिंह राशि: इस राशि के लोग जल्दी से किसी से अपने दिल की बात शेयर नहीं कर पाते हैं। ये गहरे से गहरे राज दिल में दफन करके रखते हैं। ये ऐसे तो बहुत सामाजिक होते हैं। लेकिन अपने दिल की बात कहने में इन्हें बड़ा समय लगता है। ये कई बार मन ही मन किसी को प्यार करते रहते हैं और सामने वाले व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लग पाती। प्यार का इजहार नहीं कर पाने के कारण इन्हें बाद में पछताना पड़ता है।2025 तक सावधान रहें इस राशि के लोग, चल रहा है शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)