script

Saraswati Mata Ki Aarti: ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता…, मां सरस्वती की आरती

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2022 08:04:14 am

Submitted by:

Laveena Sharma

Saraswati Mata Ki Aarti: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है उनकी आरती। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से मां की पूजा करके उनकी आरती करता है उसकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

saraswati_mata_ki_aarti.jpg

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता…, मां सरस्वती की पूरी आरती यहां देखें

Mata Saraswati Aarti: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। ये पूजा सूर्योदय के बाद और दिन के मध्य भाग से पहले करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सरस्वती जी की पूजा करने से ज्ञान बढ़ता है और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। कहते हैं जो लोग इस दिन मां सरस्वती की पूजा करते समय सच्चे मन से अच्छी शिक्षा और सद्बुद्धि की कामना करते हैं उन पर माता की विशेष कृपा बनती है।

सरस्वती माता की आरती (Saraswati Ji Ki Aarti):
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥
चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।
सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय…..
बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।
शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय…..
देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय…..
विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय…..
धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥ जय…..
मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।
हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ जय…..
जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…..
ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…..
सरस्वती स्त्रोत मंत्र:
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥१॥
शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥२॥

बसंत पंचमी के दिन क्या करें:
-इस दिन कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखें कर सकते हैं।
-कहते हैं मां सरस्वती हमारी हथेलियों में वास करती हैं। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन सुबह उठते ही
अपनी हथेलियों को जरूर देखें।
-बसंत पंचमी के दिन शिक्षा से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
-इस दिन स्नान करने के बाद सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करें।
यह भी पढ़ें

Basant Panchami 2022 Date And Muhurat: बसंत पंचमी की संपूर्ण पूजा विधि और शुभ मुहूर्त यहां जानें

ट्रेंडिंग वीडियो