scriptरहस्यमयी तरीके झुका हुआ है भगवान शिव का ये मंदिर, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए गुत्थी | Bend temple of Lord Shiva in Odisha | Patrika News

रहस्यमयी तरीके झुका हुआ है भगवान शिव का ये मंदिर, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए गुत्थी

Published: Jan 20, 2018 03:30:09 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

जब इस स्थान पर मंदिर नहीं था तब यहां प्रत्येक दिन एक गाय आकर अपने ही दूध से पत्थर पर अभिषेक किया करती थी।

Temple
नई दिल्ली। दुनियाभर में कई सारी रहस्यमयी चीज़ें है जिनके रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। कुछ चीज़ें तो ऐसी भी है कि जिनका निर्माण कब किया गया ये तक इंसान को नहीं पता। आज हम आपको आध्यात्म से जुड़े एक ऐसी ही जगह के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वैसे तो भारत में घूमने के लिए बहुत सी धार्मिक जगहें और मीनारें हैं और इनमें से बहुत सी मीनारें अपने आधार से ही झुकी हुई हैं। भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित शिवजी का एक मंदिर है और ये मंदिर भी अपने आधार से झुका हुआ है।
Temple
आप सब को ये सूनकर ये जरूर लग सकता है कि मंदिर का झूकना तो आम बात है लेकिन इस मंदिर के संदर्भ में ये बात आम नहीं है क्योंकि जिस जगह पर ये मंदिर बना है,वहां की जगह पथरीली है। इसके बाद भी इसका झुकना किसी अजूबे से कम नहीं है। इस अजूबे और रहस्यमयी मंदिर को देखने देश-भर से लोग यहां आते हैं। यह मंदिर देखने में किसी अजूबे से कम नहीं लगता। ये मंदिर उड़ीसा से करीब 23 किलोमीटर की दूरी परस्थित संबलपुर गांव के हुमा में महानदी के तट पर स्थित है। यहां के लोग कहते हैं कि इस मंदिर की स्थापना संबलपुर के चौहान वंश के राजा बलियार सिंह देव ने 1670 ई. में करवाया था।
Temple
स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर को लेकर कई सारी कहानियां प्रचलित है। जैसे कुछ लोगों का कहना है कि जब इस स्थान पर मंदिर नहीं था तब यहां प्रत्येक दिन एक गाय आकर अपने ही दूध से पत्थर पर अभिषेक किया करती थी। जब इस बात का पता गाय के मालिक को चला तो वो भी रोजाना यहां आकर पूजा करने लगा। उसको पूजा करते देख उस समय के राजा बलराम देव ने उस स्थान पर एक छोटा सा मंदिर बनवा दिया।
Temple
इसके बाद राजा बलियार देव ने इस मंदिर का पुन निर्माण करवाया। लेकिन जिस जगह इस मंदिर का निर्माण किया गया है वहां की जम़ीन काफी पथरीली है लेकिन इसके बाद भी ये मंदिर कब और कैसे झूका? इस सवाल का जवाब आज तक नहीं मिल पाया है और आज भी इस मंदिर को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो