पहला नवरात्र 2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। पहले दिन माँ शैलपुत्री की पूजा का विधान है।
दूसरा नवरात्र 3 अप्रैल 2022, दिन रविवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है।
तीसरा नवरात्र 4 अप्रैल 2022, दिन सोमवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा का विधान है।
चौथा नवरात्र 5 अप्रैल 2022, दिन मंगलवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा का विधान है।
पांचवां नवरात्र 6 अप्रैल 2022, दिन बुधवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का विधान है।
छठा नवरात्र 7 अप्रैल 2022, दिन गुरुवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा का विधान है।
सातवां नवरात्र 8 अप्रैल 2022, दिन शुक्रवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का विधान है।
आठवां नवरात्र 9 अप्रैल 2022, दिन शनिवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आठवें दिन माँ महागौरी की पूजा का विधान है।
नौवां नवरात्र 10 अप्रैल 2022, दिन रविवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इस दिन रामनवमी भी है।
नवरात्रि पारणा 11 अप्रैल 2022, दिन सोमवार- इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है।भूलकर भी घर में न लगाएं 7 घोड़ों की ऐसी तस्वीर, फायदा होने की बजाय हो सकता है नुकसान