चाणक्य नीति शास्त्र में ज्ञान की कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनसे व्यक्ति शासन करना सीख सकता है। नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि किसी राज्य का राजा बलवान हो तो उसे और उसके राज्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसी तरह अगर घर का मुखिया मजबूत हो तो कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं कर सकता।