scriptअगर इन चार सवालों का है जवाब, तो सफलता चूमेगी आपके कदम | chanakya niti for success | Patrika News

अगर इन चार सवालों का है जवाब, तो सफलता चूमेगी आपके कदम

locationभोपालPublished: May 16, 2019 05:15:36 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

अगर इन चार सवालों का है जवाब, तो सफलता चूमेगी आपके कदम

chanakya niti

अगर इन चार सवालों का है जवाब, तो सफलता चूमेगी आपके कदम

ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के चक्कर में लोग बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन मेहनत के अनुसार उन्हें फल की प्राप्ति नहीं होती है। कुछ कार्यों में वे अवश्य सफल हो जाते हैं लेकिन कुछ में असफल भी होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सफलता प्रतिशत बढ़े, तो इसके लिए आपको चाणक्य नीति अपनान पड़ेगा क्योंकि चाणक्य ने जो बातें अपनी नीतियों में बताईं हैं, वह आज के समय में सच साबित हो रहा है।
अगर इंसान उनकी नीतियों का अमल करे तो वह जिंदगी में असफल नहीं हो सकता है। उसे कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो अइये जानते हैं किन सवालों का जवाब पता होना चाहिए।
समय कैसा है?

चाणक्य के अनुसार, हर इंसान को समय के बारे में जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि समझदार व्यक्ति यह जरुर समझता है कि वर्तमान समय कैसा चल रहा है। उसी आधार पर इंसान को कार्य करना चाहिए। अगर अच्छे वक्त चल रहे हैं तो लोग अच्छे कार्य करते रहते हैं लेकिन बुरे वक्त में इंसान को अपने कार्य तो करना ही है, साथ ही धैर्य भी बनाकर रखना चाहिए और अच्छे वक्त का इंतजार करना चाहिए।
मित्र कौन है?

चाणक्य के अनुसार, हर व्यक्ति को इतनी तो समझ होनी ही चाहिए कि वह अपने दुश्मन और मित्र की पहचान कर सके। अगर व्यक्ति अपने मित्र और दुश्मन की पहचान नहीं कर सकता तो वह जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता। क्योंकि कई बार दुश्मन के रुप में लोग मित्र बन जाते हैं और समय आने पर धोखा दे देते हैं, जिस कारण असफलता हाथ लग जाती है।
आय-व्यय की जानकारी

चाणक्य के अनुसार, समझदार व्यक्ति वही है जो आय और व्यय की सही जानकारी रखता है। चाणक्य के अनुसार, हमेश इंसान को अपेन आय के अनुसार ही खर्च करना चाहिए। जो व्यक्ति आय से अधिक खर्च करता है, उसे हर वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जगह-स्थान की जानकारी

चाणक्य के अनुसार, इंसान जहां भी काम करता है, उसे उस जगह-स्थान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। जैसे कि जिस जगह आप रह रहे हैं, वह जगह कैसा है? वहां के हालात कैसे हैं? जहां आप काम कर रहे हैं, वहां काम करने वाले लोग कैसे हैं? काम करने का तरीका कैसा है?
अगर आपको इन सभी सवालों के बारे में जानकारी है तो सफलता कदम चूमेगी। अगर नहीं है तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो