scriptप्राचीन उपाय: दिवाली की रात जो लोग इन 8 जगहों पर लगाते हैं दीपक, वो हो जातेे हैं मालामाल | Diwali Tips for Wealth - Lit diyas on these 8 Points will Make you Rich | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

प्राचीन उपाय: दिवाली की रात जो लोग इन 8 जगहों पर लगाते हैं दीपक, वो हो जातेे हैं मालामाल

प्राचीन समय से परंपरा चली आ रही है कि दिवाली की रात में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक लगाने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है…

Oct 24, 2016 / 03:21 pm

dilip chaturvedi

8 candel

8 candel

जयपुर। दिवाली की रात महादेवी लक्ष्मी को मनाने का सबसे अच्छा समय रहता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस रात देवी महालक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। अत: इस रात को देवी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय बताए गए हैं। प्राचीन समय से परंपरा चली आ रही है कि दिवाली की रात में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक लगाने से देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दिवाली की रात में कहां-कहां दीपक लगाना चाहिए, जिससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त हो सकती हैं। शास्त्रों में यह भी वर्णन किया गया है कि दिवाली पूजा के दौरान इन 8 दीयों की पूजा अलग से करें। अलग थाली में आठ दीये रखें और जिन जगहों पर दीए रखने का विधान है, उन जगहों के देवी-देवता का स्मरण करते दीयों के ऊपर से जल फेरें। इसक बाद दीए लगाएं। मान्यता है कि आठ स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए, जानिए वे कौन-कौन से हैं…


1. पीपल के पेड़ के नीचे दीपावली की रात एक दीपक लगाकर घर लौट आएं। दीपक लगाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

2. यदि संभव हो सके, तो दिवाली की रात के समय किसी श्मशान में दीपक लगाएं। यदि यह संभव ना हो, तो किसी सुनसान इलाके में स्थित मंदिर में दीपक लगा सकते हैं।


3. घर के पूजन स्थल में दीपक लगाएं, जो पूरी रात बुझना नहीं चाहिए। ऐसा करने पर महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

4. घर के आसपास जो भी मंदिर हो वहां रात के समय दीपक अवश्य लगाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। 

5. घर के आंगन में भी दीपक लगाना चाहिए। ध्यान रखें यह दीपक भी रातभर बुझना नहीं चाहिए।

6. हमारे घर के आसपास वाले चौराहे पर रात के समय दीपक लगाना चाहिए। ऐसा करने पर पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। 


7 किसी बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे दीपावली की शाम दीपक लगाएं। बिल्व पत्र भगवान शिव का प्रिय वृक्ष है। अत: यहां दीपक लगाने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है। 

8.धन प्राप्ति की कामना करने वाले व्यक्ति को दीपावली की रात मुख्य दरवाजे की चौखट के दोनों ओर दीपक अवश्य लगाना चाहिए।



Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / प्राचीन उपाय: दिवाली की रात जो लोग इन 8 जगहों पर लगाते हैं दीपक, वो हो जातेे हैं मालामाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो