धर्म और अध्यात्म

इस वजह से महिलाओं को नहीं फोड़ना चाहिए नारियल, आती हैं जिंदगी में भयंकर परेशानियां

ऐसा कहा जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है।

Feb 26, 2018 / 02:06 pm

Ravi Gupta

नारियल पूजा में इस्तेमाल होने वाली विशेष सामग्रियों से एक है। अगर किसी अच्छे काम की शुरुआत करनी होती है, तो हम नारियल फोड़कर करते हैं। लेकिन आपको पता है कि नारियल सिर्फ पुरुषों को ही फोड़ना चाहिए महिलाओं को नहीं। ऐसा कहते हैं कि जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अपना अवतार लिया था। तब वह अपने साथ सिर्फ तीन चीजें साथ लेकर आए थे। जिनमें उनकी धर्मपत्नी मां लक्ष्मी, नारियल का पेड़ और कामधेनु। इसलिए नारियल का पूजा में काफी महत्व है। ऐसा भी कहा जाता है कि नारियल का वृक्ष श्रीफल होता है।
नारियल पूजा में इस्तेमाल होने वाली सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है। किसी भी पूजा या किसी अच्छे काम की शुरुआत नारियल से ही होती है। नारियल के बिना पूजा करना अधूरा माना जाता है। लेकिन आपको पता है कि महिलाओं के नारियल न फोड़ने के पीछे भी एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि ब्रम्‍हा ऋृषि विश्वामित्र ने संसार को बनाने से पहले नारियल का निर्माण किया था। ऐसा कहा जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। जिस वजह से महिलाओं को नारियल से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

अब आपको बताते हैं कि क्यों महिलाओं नारियल फोड़ने से मना किया जाता है। इसके पीछे भी एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि नारियल एक फल नहीं है बल्कि बीज है। बीज में किसी की जान छिपी होती है। वहीं महिलाएं खुद भी शिशु को जन्म देती हैं। इसलिए वो कैसे एक बीज को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। साथ ये भी कहा जाता है कि नारियल वो फल है जिसपर लक्ष्मी जी को छोड़कर, किसी का अधिकार नहीं होता।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / इस वजह से महिलाओं को नहीं फोड़ना चाहिए नारियल, आती हैं जिंदगी में भयंकर परेशानियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.