scriptरोजाना करें ये पांच काम, हर समय रहेंगे खुशहाल | for happy do this work everyday | Patrika News

रोजाना करें ये पांच काम, हर समय रहेंगे खुशहाल

locationभोपालPublished: May 21, 2019 12:01:06 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

रोजाना करें ये पांच काम, हर समय रहेंगे खुशहाल

for happy do this work everyday

रोजाना करें ये पांच काम, हर समय रहेंगे खुशहाल

हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी जीवन में खुशहाली रहे। इसके लिए वह हर जतन करने को तैयार रहता है। वो हर काम करता है जिससे उसके घर परिवार के लोग खुश रहें क्योंकि खुशियों से बढ़कर इस संसार में कोई भी चीज जरूरी नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सच्ची खुशी प्राप्त करें तो इसके लिए रोजाना अच्छे काम करना बहुत ही जरूरी है, आप अच्छे काम करके खुश रह सकते हैं।
वैसे देखा जाए तो हर व्यक्ति हर दिन कुछ न कुछ अवश्य कार्य करता है, जिसके लिए उसे भगवान के साथ-साथ बड़े जनों का भी आशीर्वाद मिलता है। किए गए कार्य के लिए उसे खुशी मिलती है और वह पूरे दिन खुश नजर आता है। अगर आप चाहते हैं कि हर समय खुश रहें तो इसके लिए आपको गरुड़ पुराण में बताए गए इन पांच कार्यों को हर दिन करना होगा, इससे आप हर समय खुश रहेंगे। आइये जानते हैं हर दिन कौन से पांच कार्य करने होंगे…
स्नान करना

जो व्यक्ति हर दिन स्नान करता है तो उसका तन तो साफ रहता ही है, साथ ही उसका मन भी पवित्र रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को दिन की शुरुआत स्नान करने के साथ ही करना चाहिए। माना जाता है जो लोग रोजाना नहाते हैं, वे पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहते हैं और अपने कार्यों में सफलता भी पाते हैं।
दान करना

हिन्दू धर्म में दान करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। हमारे शास्त्रों में भी उल्लेख है कि जो व्यक्ति दान-पुण्य करते हैं, उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। हर व्यक्ति को अपनी शक्ति के अनुसार दान करना चाहिए। दान करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार भी खुशहाल रहता है।
तुलसी की पूजा

अगर आप चाहते हैं कि अपने जीवन में खुश रहें तो इसके लिए आपको हर दिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही तुलसी के समक्ष दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से परेशानियां कम होंगी और आप प्रसन्न रहेंगे।
पूजा करना

नहाने के बाद हर व्यक्ति को देवी-देवताओं की पूजा करना चाहिए। साथ ही पूजा करने के बाद भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी और परिवार पर आनेवाली मुसीबतें दूर होंगी
जाप करना

हर व्यक्ति को स्नान करने के बाद किसी एक मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से मन शांत रहेगा। कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करता है, वह जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो