तुला राशि: ये शनि देव की उच्च राशि है। जिस कारण इसे इनकी प्रिय राशि भी माना जाता है। तुला राशि के लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये किसी के साथ गलत होते हुए नहीं देख सकते। ये हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहते हैं। कहते हैं इस राशि के लोगों पर शनि की दशा का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता जितना कि बाकी राशि वालों पर पड़ता है।
मकर राशि: शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। जिस वजह से ये शनि देव की प्रिय राशि मानी जाती हैं। इस राशि के लोग टैलेंटेड और बुद्धिमान होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाने की पूरी कोशिश करते हैं। जल्दी से हार नहीं मानते। मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग शांतिप्रिय, अनुशासन प्रिय, मेहनती, धैर्यवान और जिद्दी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये जल्दी से हार नहीं मानते। शनि देव इस राशि के लोगों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। जिस वजह से इन पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती।इन सपनों का शनि देव से माना जाता है संबंध, जानें इनका शुभ-अशुभ प्रभाव