scriptघर—घर विराजेंगे गणपति… | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

घर—घर विराजेंगे गणपति…

6 Photos
3 years ago
1/6

गणपति की प्रतिमा बनाते समय कलाकार गणपति से आंख से आंख मिलाकर मानो कह रहा हो कि प्रभु ध्यान रखना, कहीं कोई कमी नहीं रह जाए। फोटो- बाडमेर से शहजाद खान

2/6

गणपति महोत्सव की तैयारी... जोधपुर शहर में गणपति महोत्सव को लेकर भगवान गणेश की मूर्तियां तैयार होने लगी हैं। ऐसे में मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकार देने के साथ उनमें रंग भरते नजर आए। फोटो- मनोज सैन

3/6

सूरत। गणेश उत्सव में भक्ति के माहौल के बीच सामाजिक जागरूकता और पूर्व में हुई घटनाओं की झांकियां भी प्रस्तुत की जाती है। इस बार गणेश उत्सव में कोरोना महामारी, तौकते चक्रवात और वैक्सीनेशन अभियान की झांकियां तैयार की गई हैं, जो गणेश भक्तों में आकर्षण का केंद्र बनेगी। - मुकेश त्रिवेदी।

4/6

गणेश चतुर्थी नजदीक आने के साथ ही बीकानेर के जूनागढ़ के आगे सजने लगी गणेश की प्रतिमाएं... खरीददारी करती युवतियां। फोटो नौशाद अली।

5/6

पाली शहर में गणेश प्रतिमाओं का निर्माण शुरू हो गया है। पाली के नया गांव मार्ग पर प्रतिमाओं को रंगाई करता एक मूर्तिकार। फोटो : सुरेश हेमनानी

6/6

उदयपुर में गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों में गणेश प्रतिमा बिठाने के लिए बाजार में सजी गणेश प्रतिमा पसन्द कर बुकिंग करवाती युवतियां। फोटो: प्रमोद सोनी

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.