A अक्षर
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों को भी खुश रखती हैं। ये बहुत ही मेहनती स्वभाव की होती हैं। मेहनत के दम पर लाइफ में काफी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये अपनी तकदीर खुद बनाने में विश्वास रखती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है जिसका फायदा इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में मिलता है। ये अपने पिता के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं।
D अक्षर
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ मानी जाती हैं। अपने परिवार वालों से खूब प्यार करती हैं और अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने वाली होती हैं। ये अपने पिता के लिए बहुत लकी मानी जाती हैं। कहते हैं इनके जन्म के बाद से ही इनके घर परिवार में आर्थिक संपन्नता आ जाती है।
L अक्षर
जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो समझदार और बुद्धिमान होती हैं। ये अपने घर परिवार को साथ लेकर चलती हैं। अपने पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।
P अक्षर
इस नाम की लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं। अपने परिवार वालों से बहुत प्यार करती हैं। उनकी खुशी के लिए कुछ न कुछ खास करती रहती हैं। इनका अपने पिता से खास लगाव होता है और ये पिता के लिए काफी लकी भी मानी जाती हैं।