मेष राशि: कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिससे आप कुछ असंतुष्टि महसूस करेंगे। वरिष्ठों के साथ आपके संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। सहकर्मी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान आपको धन की कमी महसूस हो सकती है। बिजनेस में भी नुकसान
होने के आसार रहेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की कम ही संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है।
वृषभ राशि: पेशेवर जीवन में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूरा होने के कम ही आसार दिखाई दे रहे हैं। साझेदारी के काम में नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी होने वाली हैं। इसलिए सतर्क रहें। कुल मिलाकर इस दौरान खूब पैसा खर्च होने के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि के भी चांस हैं।
मिथुन राशि: करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विकास की गति धीमी होगी। कार्यस्थल में सहकर्मी आपके काम में दिक्कतें खड़ी कर सकते हैं। परेशान होकर नौकरी बदलने की सोच सकते हैं। आर्थिक हानि होने की प्रबल संभावना है। ऐसा आपके द्वारा लिए गए किसी गलत निर्णय के कारण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ काफी मतभेद हो सकते हैं। पैसों के मामले में आपको बेहद सतर्क रहना होगा।
तुला राशि: कार्यस्थल पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ आपकी मेहनत को नजरअंदाज कर सकते हैं। जिस वजह से आप परेशान रहने वाले हैं। पदोन्नति में विलंब हो सकता है। खर्चों में अचानक से वृद्धि होने की संभावना है। कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। किसी काम में आपको धन की कमी महसूस हो सकती है।