मेष राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन उतना अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी दो चार होना पड़ सकता है। लेकिन धन मामलों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी साबित होने वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
वृषभ राशि: फिजूलखर्च बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज की गई यात्रा से भविष्य में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। खर्च पर थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है। नहीं तो किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: आपके अंदर आज आत्मविश्वास की थोड़ी कमी नजर देगी। लेकिन आर्थिक लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको आज कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि: आज स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आर्थिक जीवन के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक दिखाई दे रहा है। पैसों की तंगी दूर होगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ की बात करें तो इसके लिए भी आपका दिन शानदार दिखाई दे रहा है।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू रखें। सफलता कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगी।
कन्या राशि: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति करने में सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर परिवार में किसी से झगड़ा होने की संभावना है। शांत रहने में ही आपकी भलाई है।
तुला राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक जीवन में सफलता हासिल होगी। धन कमाने के साथ-साथ धन का संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। आपके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। लव लाइफ के लिए भी दिन शानदार है।
वृश्चिक राशि: आज आपको कार्यस्थल पर खास सावधानी बरतनी होगी। कोई आपकी इमेज खराब करने की कोशिश कर सकता है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम उचित ढंग से पूरा करें और सतर्क रहें। बॉस के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम लाइफ की बात करें तो इसके लिए भी दिन थोड़ा तनाव भरा दिखाई दे रहा है। हस्तरेखा शास्त्र: बेहद धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में होती है ये खास बात
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा शानदार रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास आ सकता है।
मकर राशि: इस राशि वालों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। अचानक से खर्च बढ़ने के प्रबल आसार हैं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। बजट के हिसाब से काम करने की कोशिश करें। आज किसी के भी साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद करने से बचें।
कुंभ राशि: इस राशि वालों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सैलरी में बढ़ोतरी के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन की भी उम्मीद है। लव पाार्टनर का हर काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।