वृषभ राशि: आपके लिए ग्रहों की ये स्थिति लाभप्रद साबित होगी। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सरकारी नौकरी वाले जातकों को लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।
मिथुन राशि: आपके धन पक्ष के लिहाज से ये समय उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापारी जातक भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। इस राशि के कुछ जातक वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की पूरी संभावना है।
मेष राशि: तीनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का आपके ऊपर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आमदनी के माध्यमों में वृद्धि होगी। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। करियर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।
तुला राशि: ग्रहों में होने वाले बदलाव का आप पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पदोन्नति और वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे।
धनु राशि: ग्रहों में होने वाले बदलाव का इस राशि वालों पर काफी शुभ प्रभाव पड़ेगा। राजयोग जैसी स्थिति बनेगी। धन में वृद्धि के जबरदस्त आसार हैं। धन के देवता कुबेर आप पर मेहरबान रहेंगे। धन-धान्य में अचानक से वृद्धि हो सकती है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। अगर आप कानूनी मामले में फंसे हैं तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।मीन राशि में सूर्य देव पूरे एक महीने तक रहेंगे विराजमान, 4 राशियों के लिए ये रहेगा 'गोल्डन पीरियड'