2 जून 2022, गुरुवार- रंभा तृतीया
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रंभा तृतीया का व्रत रखा जाता है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की चाह में, सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु तथा बच्चों की उन्नति के लिए इस व्रत को रखती हैं। मान्यता है कि अप्सरा रंभा ने यह व्रत सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया था। तभी से यह व्रत रखा जा रहा है।