अष्टधातु लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के फायदे:
-माँ लक्ष्मी और गणेश जी की अष्टधातु से बनी ये मूर्ति प्रगति और शांति का प्रतीक मानी जाती है।
-इसे घर में स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा घर परिवार में हमेशा बनी रहती है।
-इस प्रतिमा को घर में रखने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
-आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।
-नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने के आसार बढ़ जाते हैं।
-धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
-बरकत हमेशा बनी रहती है।
प्रतिमा को स्थापित करने की विधि:
-प्रतिमा को स्थापित करने से पहले उस पर गंगाजल या कच्चे दूध का छिड़काव जरूर कर लें।
-इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी गई है।
-आप चाहें तो इस प्रतिमा को धन या बैंक से संबंधित काग़ज़ातों के पास भी रख सकते हैं।
-मूर्ति के नीचे लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
-इस प्रतिमा को शुक्रवार की होरा में स्थापित करें।
-फिर विधि विधान भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की अराधना करें।
पूजा के दैरान मंत्र:
दन्ताभये चक्रवरौ दधानं, कराग्रगं स्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जयालिङ्गितमाब्धि पुत्र्या-लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे॥धन और वैभव की प्राप्ति के लिए 7, 11 या 21 शुक्रवार तक करें ये एक उपाय
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)