scriptग्रहों का सेनापति मंगल जल्द मकर राशि में करेगा प्रवेश, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत | Mangal Rashi Parivartan 2022 Effects:Mars Transit In Capricorn Zodiac | Patrika News

ग्रहों का सेनापति मंगल जल्द मकर राशि में करेगा प्रवेश, 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 20, 2022 01:32:58 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 26 फरवरी को मंगल ग्रह में प्रवेश करेगा। वहीं 20 फरवरी तक मंगल धनु राशि में विराजमान रहेगा। जानिए कि किन राशि वालों के लिए ये समय सबसे ज्यादा अनुकूल साबित होने वाला है।

Mangal Rashi Parivartan, Mangal Rashi Parivartan 2022, Mangal Rashi Parivartan in makar rashi, mangal gochar 2022,

Mangal Rashi Parivartan 2022 Effects

Mars Transit 2022: मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है। मंगल ग्रह 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा, यहाँ पहले से ही शनि देव मौजूद हैं। इस राशि में मंगल मजबूत होने कि स्थिति में रहेगा। ज्योतिष में मंगल ग्रह को सेनापति भी माना गया है। जानिए कि मंगल राशि का परिवर्तन होने पर कौन-कौन सी रसियों पर इसका असर पड़ेगा।
धनु: सेहत के ऊपर आपको खासतौर पर अधिक ध्यान रखने कि जरूरत है। इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं बिजनेश करने वाले जातकों के लिए भी ये समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी की तलाश में हैं तो भी संतोषप्रद उन्नति हो सकती है।
मेष: संभावना है कि मंगल के गोचर से आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर हो सकती है। आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। काम के दौरान आपको यात्राएं करना का अवसर प्राप्त हो सकता है वहीं कार्यस्थल पर भी आपको पहचान और सम्मान कि प्राप्ति होगी। इस बात का अधिक ध्यान रखना होगा कि जितने भी फिजूल खर्चे हैं उनको नियंत्रण में रखना होगा।
कन्या: मंगल के गोचर के दौरान माना जा रहा है कि आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। नई नौकरी की तलाश में हैं तो ये समय आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। व्यापारियों के लिए भी ये समय काफी ज्यादा अनुकूल साबित होगा।
यह भी पढ़ें: पापी ग्रह राहु बदल रहा है चाल, इन राशि वालो को मिलेगा लाभ
मिथुन: यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मंगल का गोचर आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है और अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। संभावना है कि आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। व्यापार में आर्थिक प्रगति हो सकती है और अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो