जिन लड़कियों का नाम हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो और वे से शुरू होता है वो लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती है। अगर इन नाम की लड़कियों का नाम उनकी राशि के अनुसार रखा गया है तो इनकी राशि कर्क मानी जाएगी। इन नाम की लड़कियां कम उम्र में ही एक अलग पहचान बना लेती हैं। ये अपने पिता का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये कोई भी काम लगन के साथ करती हैं। इन्हें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं।
जिन लड़कियों का नाम ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे से शुरू होता है उनकी राशि कन्या मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है। ये अपने परिवार का खूब नाम रोशन करती हैं। ये अपने पिता की लाडली होती हैं।
जिन लड़कियों का नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से शुरू होता है उनकी राशि मकर मानी जाती है। इन नाम की लड़कियां काफी गुणवान होती हैं और अपने गुणों से लोकप्रियता हासिल कर लेती हैं। नौकरी और बिजनेस में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। ये अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
Lal Kitab: लाल किताब के ये उपाय संवार सकते हैं आपकी जिंदगी, भाग्य में करेंगे वृद्धि
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)