मूलांक 6 वाले लोग दिखने में खूबसूरत होते हैं। इन्हें सजने संवरने का काफी शौक होता है। ये आलीशान और लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है। शुक्र इन्हें धनवान और समृद्धशाली बनाते हैं। इनकी एक अलग ही पहचान होती है। कहते हैं इनकी खूबसूरती उम्र के साथ बढ़ती चली जाती है। भूमि, संपत्ति, आभूषण इनके पास खूब होते हैं।
इनकी एक कमजोरी होती है कि ये खूबसूरती की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये बिना सोचे समझे लव रिलेशन में आ जाते हैं। लेकिन इन्हें आगे चलकर अपनी गलती का अहसास होता है। इनकी लव लाइफ में हमेशा उथल-पुथल मची रहती है। इन्हें सच्चा साथी आसानी से नहीं मिल पाता। इस मूलांक के लोगों को गलत लत पड़ने के काफी आसार रहते हैं। इन्हें गलत संगति में पड़ने से बचना चाहिए।