मूलांक 5 वाले लोगों को किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें सफलता प्राप्त होती है। ये नई-नई चीजों से लाभ कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। ये अच्छे निवेशक भी माने जाते हैं। इन्हें कोई भी पागल नहीं बना सकता क्योंकि इनका दिमाग काफी तेज होता है। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना बहुत पसंद होता है। इन्हें गुप्त विद्याओं का ज्ञान होता है।
इनसें तर्क-वितर्क में कोई जीत नहीं सकता। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है। ये अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये दूसरों से अपना काम निकलवाने में माहिर होते हैं। ये नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा पैसा कमाते हैं। इन्हें दूसरों के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता।