scriptमहीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, जानिए खूबी | Numerology: which people Birth Date is 7, 16 Or 25 they are lucky | Patrika News

महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, जानिए खूबी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2022 03:55:32 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनके सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है।

numerology.jpg

महीने की 7, 16 और 25 तारीख में जन्मे लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, जानिए खूबी

Numerology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या फिर 25 होती है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु होता है। इस मूलांक के लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इन लोगों को जिंदगी में नए बदलाव पसंद होते हैं। ये निडर और स्वतंत्र सोच वाले होते हैं। ये अपनी बात साफ-साफ कहने पर यकीन करते हैं। इनके अंदर अभिव्यक्ति की अच्छी क्षमता होती है। ये कड़ी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्हें किस्मत का खूब साथ मिलता है।
इस मूलांक के लोग समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। इनकी हर जगह एक अलग पहचान होती है। ये अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ये छोटी छोटी बातों पर चिड़चिडे हो जाते हैं और चिंता करके राइ का पहाड़ बना देते हैं। इनके अंदर धैर्य की थोड़ी कमी होती है। ये जीवन में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इनकी खोजी प्रवृत्ति इन्हें सफलता दिलाती है। कला में इनकी गहरी रुचि होती है।
इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो ये अपनी मौलिकता के आधार पर अच्छा धन अर्जित करते हैं। इन्हें पैसा जोड़ने का काफी शौक होता है। ये दान पुण्य में भी काफी पैसा खर्च करते हैं। ये निवेश करने में काफी माहिर होते हैं जिस कारण इन्हें लाइफ में धन की कभी कमी नहीं होती। ये अपने व्यवहार से करियर में अच्छी सफलता हासिल करने में सक्षम होते हैं।
ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनके अंदर गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर होता है। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। धार्मिक कार्यों में इनकी काफी रुचि होती है। ये बेहद कम पर घनिष्ठ मित्र बनाते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसंद नहीं होता। ये हर चीज अपने तरीके से पसंद होती है।
इस मूलांक के लोगों को वैसे तो गुस्सा नहीं आता। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये गुस्से में विकराल रूप ले लेते हैं। क्रोध में ये अपने आप नियंत्रण नहीं रख पाते और कई भली बुरी बातें ये सामने वाले को कह देते हैं। लेकिन ऐसा करके इन्हें बाद में पछतावा भी होता है जिससे ये तुंरत अपनी गलती स्वीकर भी कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें

मंगल ग्रह 42 दिन तक धनु राशि में करेगा गोचर, 7 राशि वालों का चमकाएगा करियर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो