वृषभ राशि: इस राशि के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। इन पर शुक्र का प्रभाव रहता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से वृषभ राशि के लोग मेहनती, चतुर, ईमानदार, साहसी होते हैं। ये कड़ी मेहनत से किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इन्हें धन-दौलत काफी जल्दी प्राप्त हो जाती है। इनकी जिंदगी सुख सुविधाओं से परिपूर्ण होती है।
कर्क राशि: इस ग्रह के स्वामी ग्रह चंद्रमा है। कर्क राशि के जातक जब एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं तो उस काम में हर हालत में जीत हासिल करके ही रहते हैं। इनके हौसले बुलंद होते हैं। ये कोई भी काम पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये काफी जल्दी अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। ये समाज कल्याण के लिए भी काफी कुछ करते हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों की किस्मत भी काफी अच्छी होती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन्हें इनके हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये बुद्धिमान, मेहनती, ईमानदार और कर्मशील होते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में काफी जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं।
मकर राशि: इस राशि के लोगों पर शनि देव का प्रभाव रहता है। इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है। ये ईमानदार, मेहनती और दिल के साफ होते हैं। ये लाइफ में जो कुछ हासिल करना चाहते हैं उसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये कर्मशील होते हैं।चेहरे की इन जगहों पर तिल होना धनवान होने की मानी जाती है निशानी