A अक्षर के नाम वाले लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। हमेशा से अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। मेहनत करके खूब धन-दौलत कमाने में सफल रहते हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं का कभी अभाव नहीं होता। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं।
L अक्षर के नाम वाले लोग: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर दया की भावना काफी अधिक होती है। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता और ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। तभी तो इस नाम के लोगों को बड़ा दानवीर समझा जाता है।
P अक्षर के नाम वाले लोग: इस नाम के लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये मेहनत करके खूब पैसा कमाते हैं और उन पैसों से दूसरों की खूब मदद भी करते हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ये कमजोर लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।तुला से कुंभ तक; ये 3 राशियां हैं शनि देव की सबसे प्रिय, इन पर शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या का नहीं पड़ता बुरा असर!