scriptराहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल पुथल? चेक करें अपनी राशि | Rahu-Ketu gochar 2022 will create problems for 5 zodiac signs | Patrika News

राहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल पुथल? चेक करें अपनी राशि

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2022 02:12:12 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

Rahu-Ketu Gochar 2022: राहु-केतु का गोचर इन राशि के लोगों को आर्थिक परेशानियां दे सकता है। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।

rahu_ketu_rashi_parivartan.jpg

राहु-केतु का राशि परिवर्तन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उथल पुथल? चेक करें अपनी राशि

Rahu-Ketu Transit 2022: राहु-केतु का अपना कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता। लेकिन ये दोनों ही ग्रह लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। वैदिक ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है कि ये दोनों ग्रह किसी भी व्यक्ति की कुंडली के जिस भाव में स्थित होते हैं उसके भाव के स्वामी के अनुरूप ही फल देते हैं। राहु-केतु अच्छे और बुरे दोनों ही प्रकार के कर्मों का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें इन दोनों को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 1.5 साल का समय लग जाता है। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा तो केतु तुला राशि में। जानिए इन दोनों ग्रहों की चाल किन राशि के बढ़ाने वाली है कष्ट।
मेष राशि: राहु-केतु के गोचर से इस राशि वालों की परेशानियां बढ़ने के आसार रहेंगे। इस दौरान आपको त्वचा से संबन्धित कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इस दौरान सट्टा बाज़ार (शेयर मार्केट, स्टॉक मार्केट इत्यादि) में निवेश करते हैं तो आपको हानि हो सकती है क्योंकि केतु इस समय आपके लिए भ्रामक निवेश का कारण बन सकता है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। आपके साथ कोई धोखाधड़ी कर सकता है। यदि आप किसी साझेदारी के व्यवसाय में हैं तो आपके अपने पार्टनर से बड़े मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की आवश्यकता है।
सिंह: इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहने की आशंका है। विवाह करने में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको त्वचा संबंधी कुछ समस्या होने की भी आशंका है। सड़क पर पैदल चलते समय या वाहन चलाते समय सावधान रहें चूंकि आपको चोट लगने की आशंका है। आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बार-बार झगड़ा हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
कन्या: राहु-केतु के गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी आंख में कुछ परेशानी या किसी प्रकार के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन के कार्यों में इस समय सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें

कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत पलट सकते हैं इन 2 राशियों के लोग, शनि की रहती है इन पर शुभ दृष्टि

कुंभ: कार्यस्थल पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दुश्मनों से सतर्क रहें। भाग्य का साथ कम मिलता दिखाई दे रहा है। सेहत का विशेष ध्यान रखें नहीं तो अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। ऑफिस में आपकी छवि खराब करने की कोई साजिश रच सकता है।
मीन: ये अवधि मीन राशि वालों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं दिखाई दे रही है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपको ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको भरी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान किसी भी प्रकार का उधार देने से बचें क्योंकि आपके ठगे जाने की आशंका है।
यह भी पढ़ें

गुड लक और धन-दौलत के लिए घर में कैसी विंड चाइम लगाएं, जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो