हिन्दू नववर्ष पर बना दुर्लभ योग: 2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष शुरू हो रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 1500 साल बाद रेवती नक्षत्र और तीन राजयोगों के अत्यंत दुर्लभ संयोगों में हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है। विक्रम संवत 2079 के आरम्भ में मंगल अपनी उच्च राशि मकर में रहेगा, राहु भी अपनी उच्च राशि वृषभ में रहने वाला है, वहीं केतु ग्रह भी अपनी उच्च राशि वृश्चिक में रहेगा। शनि भी अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेंगे। हिन्दू नववर्ष की शुरुआत इन शुभ संयोगों में 1500 साल बाद शनि-मंगल की युति में हो रही है।
नवरात्रि से क्यों शुरू होता है हिन्दू नववर्ष: प्रचलित मान्यताओं के अनुसार ब्रम्हा जी ने इसी दिन सृष्टि की रचना की थी जिस वजह से हिन्दू नव वर्ष का प्रारंभ इस दिन से माना जाता है। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि राजा विक्रमादित्य के समय में कुछ भारतीय वैज्ञानिकों ने पंचांग का इस्तेमाल करके हिन्दू कैलेंडर का निर्माण किया था। जिस कारण नव वर्ष की शुरुआत को राजा विक्रमादित्य के नाम पर विक्रम संवत के नाम से जाना जाता है।
हिन्दू नववर्ष इन राशियों के लिए शुभ: वृषभ, तुला, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा। इन राशि के लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पेशेवर जीवन में लाभ प्राप्त करने के कई मौके हाथ लगेंगे। माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।
इन्हें रहना होगा सतर्क: मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को इस वर्ष सचेत और सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है। आपके कई लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपकी छवि खराब हो सकती है। कन्या और मिथुन राशि वालों के लिए ये वर्ष सामान्य फल देने वाला साबित होगा।चैत्र नवरात्र घटस्थापना की 20 जरूरी सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र सबकुछ यहां जानिए