scriptजनता कर रही त्राहि-त्राहि, क्यों कहा गहलोत ने एेसा! | Gehlot blamed BJP government | Patrika News

जनता कर रही त्राहि-त्राहि, क्यों कहा गहलोत ने एेसा!

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2016 06:22:00 pm

Submitted by:

Ajay Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मौजूदा सरकार का असली चेहरा तीन साल में ही आम जनता के सामने आ चुका है। प्रदेश की जनता त्रहि त्रहि कर रही है। गहलोत मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Gehlot blamed BJP government

Gehlot blamed BJP government

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मौजूदा सरकार का असली चेहरा तीन साल में ही आम जनता के सामने आ चुका है। प्रदेश की जनता त्रहि त्रहि कर रही है। गहलोत मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
गरीबों को न आटा मिला और न ही चावल

अशोक गहलोत ने कहा कि राशन की दुकानों पर लगी पोश मशीनों के चलते इस बार गरीबों को न आटा मिला और न ही चावल। जिससे इस बार उनके घर का चूल्हा नहीं जला और वे दीपावली नहीं मना सके। खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है और ऐसा नहीं है कि इस भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री को नहीं हो। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सडकों की हालत खस्ता है। सत्ता में आते ही सरकार ने 20 हजार किलोमीटर सडकें बनाने का वायदा किया था लेकिन आज पूरे प्रदेश् में सडकों का हाल खराब है। गहलोत ने कहा कि सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले असली चेहरा आम जनता के सामने आ चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो