scriptहर समस्या और टोने-टोटके की काट हैं ये प्रयोग, लेकिन बार-बार न करें | Tantrik Tone-Totke to reverse any tantra prayog | Patrika News

हर समस्या और टोने-टोटके की काट हैं ये प्रयोग, लेकिन बार-बार न करें

Published: Feb 02, 2016 04:00:00 pm

यदि आपको लगता है कि किसी ने आप पर कुछ तादू-टोना या टोटका करवा दिया है तो उसे सहज ही नहीं काटा जा सकता

lal kitab ke tone totke

lal kitab ke tone totke

यदि आपको लगता है कि किसी ने आप पर कुछ तादू-टोना या टोटका करवा दिया है तो उसे सहज ही नहीं काटा जा सकता। इसके लिए आपको विशेष प्रयोग करने होते हैं जो सरल होने के साथ-साथ ढ़ंग से नहीं होने पर उल्टा असर नहीं भी नहीं दिखाएं।

वैसे तो तंत्रशास्त्र में ऐसे कई प्रयोग बताए गए हैं, फिर भी साबर मंत्रों को उपयोग बहुत ही अच्छा माना गया है। इनमें भी गायत्री मंत्र का प्रयोग सर्वश्रेष्ठ है परन्तु उसके लिए मन में पूर्ण आस्था का होना जरूरी है। इसके लिए एक साबर मंत्र भी बताया गया है। इस मंत्र का प्रयोग करने के लिए किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नहीं है, केवल जाप से भी काम चल सकता है। मंत्र निम्न प्रकार है, मंत्र में रिक्त स्थान पर अपने ईष्ट देव का नाम लिख लें और नीचे दिए तरीसे से प्रयोग करें:

ऊँ नमो आदेश गुरु का,
एक ठौ सरसों सोला राई,
मोरो पठवल कोरो जाय,
जे करै ते मरै, उलट विद्या ताहि पै पड़ै,
शब्द साँचा पिण्ड काँचा, फुरो मंत्र ईश्वरी वाचा,
दुहाई श्री ……. की।।

प्रयोग निम्न प्रकार हैं:


सोलह दाने राई (लाल सरसों) के और 3, 5 या 7 डलियां नमक की लें और जिस दिशा में बैठ कर आप पूजा करते हों, उसी दिशा में मुंह करके राई और नमक को मुठ्ठी में बंद करके सात बार मंत्र पढ़े। हर बार मंत्र पढ़कर मुठ्ठी में फूंक मारें। सात बार मंत्र पढ़कर फूंक मारने के बाद सिर और सीने के सामने सात बार घुमाकर जलती आग में डाल दें। इससे आप पर किया गया टोना-टोटका तुरंत ही वापस लौट जाएगा और जिसने किया है उसी पर उल्टा असर डालेगा। इस प्रयोग से भूत-प्रेत भी भगाए जा सकते हैं और किसी दूसरे की नजर भी उतारी जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो