वृषभ राशि: इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। इन्हें लाइफ में सभी सुख प्राप्त होते हैं। शुक्र ग्रह की कृपा से ये लोग मेहनत करके कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता प्राप्त करते हैं।
कर्क राशि: इस राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इन पर चंद्र देव का प्रभाव रहता है। इन्हें जीवन में आर्थिक तंगी का शायद ही कभी सामना करना पड़ता हो। ये लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानते। इन्हें सफलता कम उम्र में ही हासिल हो जाती है।
सिंह राशि: इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये इतने मेहनती होते हैं कि ये किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये लोग अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूम लेती हैं। ये अपने कर्मों से धनवान बन जाते हैं।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का पूरा साथ मिलता है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें सफलता हासिल कर लेते हैं। इन पर मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहती हैं।अप्रैल में राहु इस राशि वालों को देगा बड़ी राहत, जीवन में आएगी खुशियों की बहार