scriptइस्लाम में इन चीज़ों और कामों को बताया गया है हराम, सभी के लिए बेहद ज़रूरी है ये जानकारी | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

इस्लाम में इन चीज़ों और कामों को बताया गया है हराम, सभी के लिए बेहद ज़रूरी है ये जानकारी

3 Photos
6 years ago
1/3

नई दिल्ली। आज हम आपके लिए इस्लाम से जुड़ी बहुत ही ज़रूरी तथ्य लेकर आए हैं। जिन्हें जानना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल यह जानकारी सिर्फ मुस्लिमों के लिए ही नहीं बल्कि सभी धर्म के लोगों के लिए है। क्योंकि हमें सभी धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस्लाम में हराम माना गया है।

2/3

इस लिस्ट में सबसे पहले हम काला जादू का ज़िक्र करेंगे। बता दें कि इस्लाम में काला-जादू को पूर्ण रूप से हराम बताया गया है। इसके बाद इस्लाम में शरीर पर टैटू बनवाना भी हराम है। टैटू को लेकर कहा जाता है कि इससे खुदा हमसे काफी नाराज़ होते हैं। इस्लाम की इस लिस्ट में अर्थव्यवस्था से संबंधित भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। आपको बता दें कि किसी भी प्रकार के ब्याज को इस्लाम में हराम कहा गया है। चाहे आप पैसे ब्याज पर दें या लें, दोनों ही हराम है। ब्याज को दुष्कर्म से 36 गुणा ज़्यादा बुरा कहा जाता है।

3/3

इस्लाम में पुरुषों को सोने का कोई भी आभूषण नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा पुरुषों को रेशम के कपड़े भी नहीं पहनना चाहिए। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही महिलाओं के लिए हैं। अगर आप फिल्मी संगीत सुनते हैं तो आज ही बंद कर दें, क्योंकि इस्लाम में इसे हराम बताया गया है। मदीरापान और जुआ इस्लाम में पूर्णतः प्रतिबंधित हैं। इन कामों को इस्लाम कतई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.