scriptआज मंगलवार को न करें कोई भी शुभ काम, होगा ये बड़ा नुकसान | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

आज मंगलवार को न करें कोई भी शुभ काम, होगा ये बड़ा नुकसान

4 Photos
6 years ago
1/4

योग: वृद्धि नामक योग अंतरात्रि ४.४९ तक इसके बाद ध्रुव नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: आज सूर्योदय से प्रात: १०.०९ तक कुमार योग नामक शुभ योग व ज्वालामुखी नामक अशुभ योग है। दोपहर बाद २.३९ से राजयोग नामक शुभ योग है। जो सभी धार्मिक व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। करण: बव नामकरण दोपहर बाद २.३९ तक, इसके बाद बालवादि करण हैं।

2/4

श्रेष्ठ चौघडि़ए: आज प्रात: ९.४९ से दोपहर बाद १.४१ तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा दोपहर बाद २.५८ से सायं ४.१६ तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर १२.०३ से दोपहर १२.४४ तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।

3/4

राहुकाल: अपराह्न ३.०० से सायं ४.३० बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

4/4

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (भी, भू, धा, फा, ढा) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि धनु तथा जन्म ताम्रपाद से है। सामान्यत: ये जातक बड़े तेजस्वी व प्रभावशाली होते हैं। स्वास्थ्य कुछ चिंतनीय होता है। इनकी दीर्घायु के लिए शांति करानी चाहिए। ये प्रकृति प्रेमी, वाचाल, लोकप्रिय, वाक्पटु, बुद्धिमान, सर्वप्रिय और परोपकारी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग २७ से ३१ वर्ष की आयु के मध्य होता है। धनु राशि वाले जातकों को पूर्ण परिश्रम के बाद ही धनलाभ होगा। श्रेष्ठ और बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.