scriptइस शनिवार बन रहा है शनि प्रदोष योग, भगवान शिव के साथ शनि महाराज लुटाएंगे खुशियां | tricks to praise lord shiva along with shanidev for happiness | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

इस शनिवार बन रहा है शनि प्रदोष योग, भगवान शिव के साथ शनि महाराज लुटाएंगे खुशियां

30 दिसंबर को पड़ने वाले शनि प्रदोष के योग पर भगवान शिव की पूजा का प्रावधान है।

जयपुरDec 26, 2017 / 08:09 pm

Priya Singh

shani dev
नई दिल्ली। साल 2017 अब सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए बचा हुआ है। जिसके बाद ये साल अपनी सिर्फ कुछ खट्टी-मीठी यादों को छोड़कर चला जाएगा। लेकिन थास बात ये है कि इस साल के अंत में शनिवार आ रहा है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि साल के अंत में शनिवार के आने में कोई क्या खास बात हो सकती है। इस साल के अंत में 30 दिसंबर को शनिवार है। बता दें कि 30 दिसंबर को आने वाले शनिवार को शनि के प्रदोष का योग बनता दिखाई पड़ रहा है।
30 दिसंबर को पड़ने वाले शनि प्रदोष के योग पर भगवान शिव की पूजा का प्रावधान है। ऐसी मान्यता है कि ये खास दिन सभी दिनों को एक साथ लिए विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण करती है। इस दिन भगवान शिव की तो पूजा करनी ही चाहिए। लेकिन साथ ही साल के अंत में 30 दिसंबर को पड़ने वाले शनिवार को भगवान शनि की भी पूजा की जानी चाहिए। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है तो निश्चित रूप से इस दिन शनि महाराज की पूजा करने से वे प्रसन्न होंगे।
इस दिन भगवान शिव की पूजा के साथ शनि महाराज की भी पूजा करने से अकूट कृपा मिलती है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न होते ही हैं और साथ ही शनि महाराज भी काफी खुश होकर अपने सभी भक्तों की परेशानियों को खत्म करके उन्हें ढेरों खुशियां देते हैं। 30 दिसंबर के दिन शनि महाराज को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा विधि हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसका पालन करके निश्चित तौर पर आपकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी और साथ ही आपकी सभी मनोकामनाओं को भी महाराज पूर्ण करेंगे।
1. सुबह सूर्योदय से पहले शनि महाराज को सरसों का तेल अर्पित करें, साथ ही सरसों के तेल का दीया भी जलाएं।
2. एक नए काले कपड़े में काली उड़द की दाल के साथ 1.25 किलो कोई भी अनाज, कोयले का एक टुकड़ा और एक कील बांधकर नदी में बहा दें।
3. शनि मंदिर में जाकर राजा दशरथ द्वारा रची गई शनि स्त्रोत का पूरे विधि विधान के साथ पाठ करें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / इस शनिवार बन रहा है शनि प्रदोष योग, भगवान शिव के साथ शनि महाराज लुटाएंगे खुशियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो