scriptशुक्र ग्रह जल्द मिथुन राशि में करेगा प्रवेश, इन राशि वालों का चमकेगा करियर | Patrika News

शुक्र ग्रह जल्द मिथुन राशि में करेगा प्रवेश, इन राशि वालों का चमकेगा करियर

locationनई दिल्लीPublished: Jul 01, 2022 03:18:36 pm

Submitted by:

Laveena Sharma

Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुंदरता और विवेक प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। ये ग्रह धन और विलासिता का प्रतीक होता है।

shukra rashi parivartan, shukra gochar 2022, shukra transit july 2022, shukra transit gemini 2022, venus transit 2022, venus transit Gemini 2022,

शुक्र ग्रह जल्द मिथुन राशि में करेगा प्रवेश, इन राशि वालों का चमकेगा करियर

Shukra Transit July 2022: शुक्र देव 13 जुलाई को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। 7 अगस्त तक शुक्र इस राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शुक्र का ये गोचर सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुंदरता और विवेक प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। ये ग्रह धन और विलासिता का प्रतीक होता है। जानिए शुक्र के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक विदेशी कंपनियों में काम कर रहे हैं उनके लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। यात्राएं फलदायी साबित होगी। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलेगा। शुक्र गोचर के दौरान कुल मिलाकर आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

तुला राशि: इस दौरान आपको धन प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में कोई डील फाइनल हो सकती है। करियर में प्रगति करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि: पेशेवर जीवन के लिहाज से ये समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति इस दौरान अच्छी रहेगी। साझेदारी के काम में मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। सैलरी बढ़ने के प्रबल आसार हैं।

कुंभ राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये अवधि आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। करियर में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। कमाई के स्रोतों में वृद्धि हो सकेगी। आपको अपने बॉस और वरिष्ठों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पेशेवर जीवन में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा।
यह भी पढे़ं: जुलाई में इस दिन शनि बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों को शनि के चुंगल से मिलेगा छुटकारा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

ट्रेंडिंग वीडियो